Breaking उत्तर प्रदेश फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News: फिरोजाबाद को हम ग्लास सिटी बनाएंगे: अखिलेश

अखिलेश : यादव ने रविवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस सीट से मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हरिओम यादव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हरिओम यादव इससे पहले लगातार दो बार सपा के टिकट पर विधायक बन चुके हैं।
सिरसागंज में अखिलेश यादव ने कहा की मुख्यमंत्री योगी का पसंदीदा जानवर सांड खेतों में घुस रहा है। यह चुनाव सांडों को भगाने का है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि गर्मी निकाल देंगे, लेकिन पहले चरण के मतदान के बाद से इनके नेता व कार्यकर्ता ठंडे हो गए हैं। भाजपा के लोग उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रहे हैं।
पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आपको पहले चरण के चुनाव की हवा का पता चल गया होगा। आपस दूर नहीं है वे जिले जहां वोट पड़े हैं। कहने को हर दल कुछ न कुछ कह रहा है। लेकिन पहले चरण में ही उत्तर प्रदेश का माहौल बदल गया है। अलीगढ़ के जिले के लोग जानते होंगे। भाजपा का सफाया हो चुका है। पहले चरण का चुनाव खत्म होते ही भाजपा के नेताओं की भाषा बदल गई। यहां भाजपा का कोई बड़ा नेता नहीं आया होगा। उनके नेता जहां जा रहे हैं। वहां झूठ बोल रहे हैं। उनका छोटा नेता है तो वह छोटा झूठ बोल रहा है। बड़ा नेता है तो बड़ा झूठ बोल रहा है। सबसे बड़ा नेता है तो वह सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है। जिन लोगों ने अखबार पढ़ा होगा वे जानते हैं कि गुजरात का एक व्यापारी 28 बैंकों का पैसा लेकर भाग गए।

अखिलेश यादव ने कहा वे कहते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में चलेंगे, लेकिन ये छोटे वाहन भी नहीं चला पा रहे। समाजवादी सरकार जरूरत पड़ने पर पेट्रोल-डीजल भी फ्री देगी। बिजली तीन सौ यूनिट फ्री देंगे। सपा ने कारखाने बनाए बिजली उत्पादन के, वहां से दिलाएंगे। बजट से हर साल का तीन सौ करोड़ बिजली फ्री देने पर देंगे। मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम भी नहीं बता पाए। हरदुआगंज में बिजली कारखाना है। पिछली वार वे वहां गए वे पूरे भाषण में बिजली के कारखाने का नाम नहीं लिया। एटा से लखनऊ जाओ को देखलेना कितना बड़ा कारखाना बन रहा था। डबल इंजन की सरकार पता नहीं कहां रफ्तार बढ़ा रही है। ये सरकार सांड़ भी नहीं पकड़ पा रही। बड़ी संख्या में लोगों की मौत सांड़ से मौत हो रही है।