मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को मैनपुरी के करहल आएंगे। वह करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां करीब सवा घंटे तक रुककर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सपा मुखिया के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं ने तैयारियां जुटे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल कस्बा स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज में दोपहर 3.45 बजे पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम करीब पांच बजे वह यहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
