Breaking आगरा

Agra News : किसान और नौजवान की होगी सरकार, गठबंधन को जिताएं : अखिलेश

आगरा में शुक्रवार को अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारे प्रहार किए। जयंत ने जहां आलू किसानों के हितों की बात सामने रखी। वहीं अखिलेश यादव ने आगरा शहर को प्रेम और सौहर्द्र का शहर बताया। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा आगरा के लिए कार्य किए। यहां के किसानों के लिए काम किए। आगरा में आलू किसान को कुछ नहीं मिला। जयंत ने बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के दावे और वादे खोखले हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी-रोजगार के लिए गए नौजवानों को सरकार ने अपमानित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव एक-एक यूथ अपने बूथ से ऐतिहासिक हार दिलाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री कंप्रेशर हैं जो गर्मी निकाल देंगे। इस बार गोरखपुर की जनता उत्तराखंड भेज देगी। कोरोना काल की बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि न दवाएं दे सके और न इलाज। मुरैना का एक युवक लॉकडाउन में अपने घर नहीं पहुंच सका, रास्ते में दम तोड़ दिया। सूटकेस पर एक मां अपने बच्चे को ले जा रही थी और यहां के अधिकारी कह रहे थे कि ऐसा तो हमने भी किया है। लॉकडाउन में समाजवादी पार्टी ने लोगों की मदद की