बुलंदशहर: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अनूपशहर में कहा कि इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। हमने कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को माफिया से मुक्त कराएंगे और जो कहा था वो कर दिखाया। आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी माफिया की हिम्मत नहीं इस कुछ गलत कर सके। मां-बहनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। पांच साल में भाजपा शासन में माफिया का पलायन हो गया है। माफिया की दो ही जगह है या तो यूपी से बाहर या जेल में। माफिया को भगाने का काम हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने करके दिखाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में एक ही जाति के लोगों को पट्टे मिलते थे। उनके चहेतों के यहां रेड में करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। वह पैसा सपा के गुंडों का था। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदलने का काम किया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे।
