लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तीसरे चरण के बाद चौथे चरण के मतदान की तैयारी में लगे दल प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी इस सूची में आठ प्रत्याशियों के नाम हैं।समाजवादी पार्टी की आठ प्रत्याशियों की इस सूची में एटा के साथ ही बदायूं सीतापुर, लखनऊ, कानपुर शहर, कानपुर देहात और बांदा के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं। 




