Breaking उत्तर प्रदेश कुशीनगर

महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की उनके चित्र पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारिगणों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा पुष्प अर्पित किया गया।

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर
                                        डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर

कुशीनगर जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारिगणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ग्रहण करवाई। सरदार पटेल के बारे में बोलते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा की सरदार पटेल जी को भारतीय राज्यों के एकीकरण के लिए जाना जाता है।

आज विविधताओं भरे भारत में जिस एकता के दर्शन होते हैं उस एकता के सूत्र धारक सरदार वल्लभभाई पटेल थे उन्होनें कहा कि भारत का आधुनिक स्वरूप सरदार बल्लभ भाई पटेल के कार्य क्षमता तथा दूरदर्शिता की परिणाम है आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में उनको सदा याद किया जाता रहेगा उप जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कृष्ण कुमार समेत संबंधित अधिकारी गण तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।