Breaking आगरा

ट्रक व बस में भिड़ंत दर्जनों सावरिया घायल

आगरा के थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेस वे पर सवारियों से भरी रोडवेज बस और चंबल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायल सवारियों को इलाज के लिए एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया गुरुवार देर शाम थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेस वे पर बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही रोडवेज बस और चंबल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। रोडवेज बस में सवार महिला सहित करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गयी। राहगीरों ने हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई आनन-फानन में पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया बस में सवार तीन सवारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है
अमित कुमार के दुवारा बताया जा रहा है रोडवेज बस में करीब तीन दर्जन सवारियां बैठी थी। बस कानपुर से यमुना एक्सप्रेस वे होती हुई दिल्ली जा रही थी। ज्यादातर सवारी कानपुर की रहने वाली है।।