
(1) भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जो बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त।

(2) असम- भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी घनश्याम दास को मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सरमा का सचिव नियुक्त किया गया है।

(3) दिल्ली- स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट, देश में अबतक 18 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ।

(4) कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत में जमकर तबाही मचाई है। यहां रोजाना तीन से चार लाख के बीच संक्रमण के मामले आ रहे हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में घातक होती महामारी पर चिंता जताई है।

(5) दिल्ली मंत्रिमंडल ने दी लॉकडाउन से प्रभावित ऑटो-टैक्सी चालकों को वित्तीय मदद की मंजूरी, सीधे खाते में जाएंगे 5000 रुपए।

(6) शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन CM अमरिंदर सिंह ने जताया शोक कोविड के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई अभय संधू का पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।।

(7) भारत की कोरोना स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है: WHO चीफ।

(8) दिल्ली- स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की राज्यों से बात, आज 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, कोरोना के हालात,टीकाकरण पर करेंगे चर्चा, यूपी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे।

(9) भारत में #COVID19 के 3,26,098 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 हुई। 3,890 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,66,207 हो गई है।3,53,299 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,04,32,898 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,73,802 है।

(10)कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप- भारत सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को बढ़ा रही है।





