
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज तक के वरिष्ठ एंकर और देश के जाने माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी 42(वर्ष) का कोरोना संक्रमित होने के बाद आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
सबको स्नेह और प्रेरणा देने वालीं, बागपत से निकल निशानेबाजी में कई पदक जीतने वालीं, देश में शूटर दादी के नाम से प्रसिद्ध चंद्रो तोमर जी का कोरोना से निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद संतकबीरनगर के समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद श्री सुरेन्द्र यादव उम्र लगभग 78(वर्ष), बलिहारी बाबू पूर्व सांसद जनपद आजमगढ़, श्री कमला प्रसाद रावत पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री जनपद बाराबंकी, वाराणसी महानगर के युवा सपा नेता एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान सिंह पटेल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
यादव ने जनपद लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर फजल करीम 46(वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉक्टर फजल बहुत अच्छे कार्डियोलॉजिस्ट के साथ-साथ नेक इंसान थे। डॉ करीम कोरोना से संक्रमित थे।
समाजवादी पार्टी कानपुर नगर के महानगर उपाध्यक्ष आनन्द कुमार वाजपेयी उम्र लगभग (50वर्ष), श्री असगर अली उम्र लगभग (32वर्ष) विधानसभा अध्यक्ष जगदीशपुर अमेठी, सर्वेश सिंह जिला सचिव लखीमपुरखीरी के पिताजी श्री कृृष्ण कुमार उम्र लगभग (80वर्ष), शरद भुर्जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग प्र्रकोष्ठ उम्र लगभग (37वर्ष) छिबरामऊ कन्नौज, रामेश्वर प्रसाद यादव ब्लाक प्रमुख विंसडा जनपद बांदा, मुजाहिद अली पूर्व विधान सभा अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा बुलन्दशहर, ओमप्रकाश सिंह (स्व0 जय प्रकाश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष भदोही) के भाई, नफीस अहमद उर्फ लादेन जिला सचिव एवं प्रधान खैरा जनपद संतकबीरनगर, श्री संजय यादव ग्राम प्रधान आजमगढ़ की भाभी, शाहवाज हसन शाबू एडवोकेट जनपद हरदोई, श्री रामसुख यादव ग्राम प्रधान प्रतापगढ़, दिनेश यादव पुत्र स्व0 यमुना प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष महाराजगंज के बडे सुपुत्र, श्री रईस उद्दीन उम्र लगभग (60वर्ष) पूर्व महानगर अध्यक्ष आगरा फिरोज अंसारी स्व0 जावेद अंसारी के पूर्व विधायक के भाई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली समाजवादी पार्टी कार्यालय के प्रभारी एवं पूर्व विशेष कार्याधिकारी किशन पाल यादव की माताजी श्रीमती सामानश्री देवी 77(वर्ष) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
इन सभी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।