Related Articles
कृषि कानूनों के बिरोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों ने निकाली विशाल ट्रेक्टर रैली.एटा जनपद में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीनो कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर किसानों ने विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली। ट्रेक्टर रैली में हजारों की संख्या में ट्रेक्टरों के शामिल होने का दावा। ट्रेक्टर रैली एटा जनपद के धुमरी कस्बे से होकर जैथरा,अंगरैय्या होती हुई अलीगंज पहुंची, जहां एसडीएम आफिस के सामने एटा अलीगंज मार्ग पर एक विशाल जनसभा की गई। जनसभा में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की गई। सभा मे दिल्ली के आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने की निंदा की गई।
Posted on Author DNM
एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लाखों रुपये कीमत की गैरप्रांतीय विदेशी शराब की बरामद,ट्रक और कैंटर में सफ्लाई करने के लिए ले जाई जा रही थी विदेशी शराब,52 लाख रुपये शराब की बताई जा रही है कीमत,तीन वाहनों में लाद कर ले जाई जा रही थी 700 पेटी शराब,तीन वाहनों सहित तीन शराब तस्करों को भी किया गया गिरफ्तार।कोतवाली देहात पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता।
Posted on Author DNM
एटा में हो सकता था दूसरा विकरु हत्याकांड, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा। 21 दिसंबर को अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा और उनके परिवार के द्वारा एसडीएम और सीओ के साथ पुलिस टीम के ऊपर किया गया था जमकर फायरिंग और पथराव, एक अरबाज नाम के राहगीर को लगी थी गोली। फायरिंग और पथराव के वीडियो हुए सोशल मीडिया पर वायरल। 21 दिसंबर को एटा पुलिस की सक्रियता ने जान पर खेलकर एक बड़ा हादसा होने से बचाया, जा सकती थी कई पुलिसकर्मी और सिविलियन जान। एक मकान स्वामित्व को लेकर 2 अधिवक्ता के बीच का चल रहा था जमीनी विवाद। न्यायालय का मकान पर यथा स्थति का (स्टे) का आदेश ,अधिवक्ता द्वारा किया जा रहा था अवैध कब्जा, दूसरे पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस पहुंची थी न्यायालय के आदेश का पालन कराने। एसएसपी एटा ने निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई का दिया भरोसा। एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा मोहल्ला में हुई थी घटना।
Posted on Author DNM

