उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की शाम महिला डेंटल सर्जन की घर में घुसकर लूट के बाद चाकू मारकर हत्या की घटना पर सियासत शुरू हो गई है। हालांकि देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया है। आगरा में लूट और उसके बाद डॉक्टर की हत्या पर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेर लिया है। उन्होंने यूपी सरकार को प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों का जिम्मेदार ठहराया।



