बरेली में हत्यारों ने किसान धर्मपाल गंगवार को गांव के बाहर पेड़ से बांधकर उसे ज़िन्दा फूंक दिया। वारदात थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव वरगवां गांव में हुई है। किसान का अधजला शव कंटीले तारों में जकड़ा पेड़ से बंधा पाया गया हड़कम्प मच गया मारे गए किसान ने पर्चे में लिखकर छोड़ा था कि अगर उसके साथ कोई हादसा हुआ तो पड़ोसी जिम्मेदार होंगे। अभी भी पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच सकी है। आला अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।वही यह भी बोल रहे है कि एक नोट मिला है दो लोगो पर हत्या का शक जताया है। हालांंकि घटना के बाद से आरोपी पड़ोसी गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
हत्या की इस खौफनाक वारदात का शिकार हुुुुआ धर्मपाल गंगवा शीशगढ़ क्षेत्र के गांव वरगवां निवासी था परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मपाल को अपने साथ अनहोनी की आशंका पहले से थी। पुलिस में मिले पर्चे में लिखा था कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार पड़ोसी होंगे। उनका 20 साल से एक परिवार से विवाद चल रहा था। वह रात में सो रहे थे। इसके बाद वह गायब हो गए। दूसरे दिन जंगल में एक पेड़ से बंधा हुआ शव देखा गया तो बड़ी संख्या में गांववाले जुट गए।



