उ.प्र. राज्य महिला आयोग में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, मा. उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एवं मा. उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मा. अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में विगत माह में आयोग के मा. पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई, वन स्टाप सेन्टर, महिला चिकित्सालय, महिला बन्दीगृह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि के निरीक्षण की समीक्षा की गयी तथा आवश्यकतानुसार सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सदस्य सचिव रेणु तिवारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, मा. उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष चारू चौधरी तथा सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम द्विवेदी,अनीता गुप्ता,अनुपमा सिंह लोधी, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, मीनाक्षी भराला, श्रीमती ऋतु शाही, एकता सिंह, प्रतिभा कुशवाहा, रेनू गौड, सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।




