Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका ..वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने छोड़ा हाथ का साथ …

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के सदस्य अशोक सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाने माने नेता अशोक सिंह का पार्टी से अलग होना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है.


उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह 35 साल से कांग्रेस में रहकर पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करते रहे हैं. मौजूदा वक्त में कांग्रेस की एआईसीसी के सदस्य भी हैं, वह इस पर करीब 20 साल से हैं. अशोक सिह लंबे समय तक कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं. पिछले कुछ समय से वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री भी रहे हैं.
4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति को अशोक सिंह को पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उनपर आरोप थे कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. इसी बात को लेकर अशोक सिंह खुद को आहत बता रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वह करीब 35 साल से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और यूपी प्रदेश कांग्रेस में अलग-अलग पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए काम करते रहे हैं. इसी बात से आहत होकर अशोक सिंह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है.