उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी का प्लान, पूर्व विधायकों व सांसदों को चुनाव लड़ाएगी कांग्रेस

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ
डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ

उत्तर प्रदेश प्रियंका ने लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका ने कहा कि सब लोग ग्राउंड पर जाकर काम करें। अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों और पूर्व पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उनके सुझावों को सुना और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि पूर्व विधायक और पूर्व सांसद अगर चुनाव लड़ना चाहेंगे तो पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारने से नहीं हिचकेगी।

प्रियंका ने लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका ने कहा कि सब लोग ग्राउंड पर जाकर काम करें। अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक नौजवान जुड़ने चाहिए, लेकिन वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रखना है।

प्रियंका ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और पार्टी फ्रंटल विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक की। अमेठी और रायबरेली के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। हम सबको एकजुट होकर एक सेना की तरह काम करते हुए फिर से विजय पताका फहरानी है।