वाराणसी ( DNM NETWORK): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे और सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के पश्चात् श्री कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन पूजन किया।
श्री काल भैरव जी के मंदिर से दर्शन कर निकलते समय माला-फूल बेचने वाले की दुकान पर बैठी दुकानदार की एक छोटी बिटिया को देख मुख्यमंत्री ने उसे दुलारते हुए पुचकारा, तो कौतूहल में उसकी बड़ी बहन भी मुख्यमंत्री के सामने आ गई। उन्हें उन्होंने उसे भी दुलारते हुए पुचकारा और स्कूल जाने के बाबत जानकारी ली और खूब पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची के मौके पर मौजूद परिजन से भी वार्तालाप किया।
तत्पश्चात् उन्होंने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।




