महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ. ये विमान डिप्टी सीएम अजित पवार का था. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस विमान में अजित पवार की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान क्रैश हो गया था. इस विमान हादसे का एक वीडियो आया है, जिसमें विमान धूं-धूं कर जलता हुआ दिख रहा है. विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.
ये पहला विमान हादसा नहीं है, जिसमें किसी राजनेता की मौत हुई है. देश में पहले भी ऐसे कई विमान हादसे हुए हैं, जिनमें जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों की जान चली गई. सबसे ताजा मामला अहमदाबाद प्लेन क्रैश था, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई थी.





