इंदौर ने इतिहास रचते हुए लगातार 8वीं बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है। सुपर स्वच्छ लीग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर इंदौर नगर निगम को दिल्ली में सम्मानित किया गया। अब स्वच्छ शहरों को स्वयं को स्वच्छ रखने के साथ एक अन्य शहर को भी स्वच्छता में मदद करनी होगी।





