Breaking नई दिल्ली

New Delhi : सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनी

दिल्ली ( DNM DIGITAL): सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने इतिहास रच दिया है। वह भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि को न केवल भारतीय सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता के रूप में देखा रहा है बल्कि नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। आस्था ने यह उपलब्धि 3 जुलाई को आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स पूरा करके हासिल की।उनको सहायक नौसेना प्रमुख (एयर) रियर एडमिरल जनक बेवली ने प्रतिष्ठित ‘गोल्डन विंग्स’ प्रदान किए गए, जो उनके लड़ाकू विमानों के पायलटों के विशेष वर्ग में प्रवेश का प्रतीक है।