Breaking मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैम संजय कपूर का 53 साल की उम्र में यूके में निधन

दिल्ली ( DNM DIGITAL): बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैम संजय कपूर का 53 साल की उम्र में यूके में निधन हो गया. संजय कपूर का निधन पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उनके निधन से परिवार और फ्रेंड्स सदमे में है. दिवंगत संजय कपूर के कई फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर दुख जताया है.
संजय कपूर के निधन की वजह
उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें घुटन सी महसूस हुई. उन्होंने खेल को रोकने की रिक्वेस्ट की और फिर मैदान से बाहर चले गए, रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने आगे बताया कि संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और गले में डंक लगने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा