Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Uttar Pradesh : ठंड से कांपा प्रदेश,29 जिलों में कोल्ड अलर्ट, कई विमान सेवाएं,ट्रेनें प्रभावित

लखनऊ( DNM NETWORK):प्रदेश में शुक्रवार की सुबह भी कोहरे की चादर पड़ी रही। कोहरे के साथ गलन का एहसास हुआ। कोहरे और धुंध का सीधा असर विमान और ट्रेनों पर पड़ा। शुक्रवार को यूपी पहुंचने वाली ट्रेनों घंटों लेट चल रही है। कोहरे की वजह से आज शताब्दी और तेजस कैंसिल कर दी गई हैं। इसके पहले घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को लखनऊ आने व यहां से जाने वाली 17 फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। तेजस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। दिल्ली, पंजाब व जम्मू रूट की ट्रेनें घंटों लेट हुईं तो शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को कैंसिल रहेगी।कोहरे के कारण अमौसी से दिल्ली के लिए सुबह 7.35 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट, दिल्ली से लखनऊ सुबह 5.45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट व इंडिगो की रात 9.30 बजे की उड़ान कैंसिल रही। लखनऊ से जम्मू वाया दिल्ली जाने वाली इंडिगो की शाम 6.10 बजे की उड़ान व लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली जाने वाली शाम 7.55 बजे की इंडिगो की उड़ान भी निरस्त रही। मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 2.13 बजे रवाना हुई, लेकिन लखनऊ में कोहरे के चलते दिल्ली डायवर्ट कर दी गई। इसके अलावा इंडिगो की पटना से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई 338, 6ई 2025 दिल्ली-लखनऊ, 6ई 6139 कोलकाता-लखनऊ, 6ई 6353 बंगलूरू-लखनऊ, 6ई453 हैदराबाद-लखनऊ, 6ई 7467 नागपुर-लखनऊ, 6ई 6244 अहमदाबाद-लखनऊ, 6ई 925 पटना-लखनऊ, क्यूपी 1451 बेंगलूरू-लखनऊ, 6ई 7422 इंदौर-लखनऊ, 6ई 903 बंगलूरू-लखनऊ, 6ई 2244 दिल्ली-लखनऊ भी कैंसिल रही।