Breaking अयोध्या उत्तर प्रदेश

Lucknow : 9 नवंबर को अयोध्या में होगी योगी कैबिनेट की बैठक

लखनऊ ( DNM NETWORK):मुख्यमंत्री योगी की पहल पर अयोध्या में 11 अक्तूबर को होने वाली दीपोत्सव से पहले रामनगरी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में अयोध्या से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। शासन की ओर से सोमवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों को बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में उपस्थित रहने का संदेश भेजा गया है।कैबिनेट का एजेंडा बुधवार तक जारी किया जा सकता है। उधर, अयोध्या में होने वाली कैबिनेट के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए मंत्री भी लौटकर आएंगे। उल्लेखनीय है इससे पहले 2019 में प्रयागराज में भी कैबिनेट बैठक हो चुकी है।