Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : भाजपा प्रत्याशियों पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह ने विधान भवन के सेंट्रल हाल में किया नामांकन

लखनऊ: विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह ने विधान भवन के सेंट्रल हाल में नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान आदि मौजूद थे।