Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : विराट कोहली और गौतम गंभीर मैच के दौरान कहासुनी में यूपी पुलिस की प्रतिक्रिया,कोई भी मसला हमारे लिए ‘विराट’ और ‘गंभीर’ नहीं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत 112 डायल करें

कोई भी मसला हमारे लिए ‘विराट’ और ‘गंभीर’ नहीं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत 112 डायल करें। यह पोस्ट यूपी पुलिस की आधिकारिक टि्वटर हैंडल से किया गया। पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट किए। पोस्ट के साथ इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के बाद दो इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बीच कहासुनी की फोटो भी डाली गई।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का मैच हुआ। इस दौरान आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली और एलएसजे के नवीन के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई। मैच के साथ यह विवाद खत्म नहीं हुआ। मैच खत्म होने के बाद एलएसजी के कोच गौतम गंभीर और आरसीबी के विराट कोहली के बीच कहासुनी हुई। जिसकी फोटो देर रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।