Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज,प्रभारी घोषित

यूपी में कुल 17 नगर निगम सीट , 199 नगर पालिका की सीट, 544 नगर पंचायत की सीटों पर चुनाव होना है। जिसके लिए तारीखों का ऐलान रविवार को कर दिया गया है। 760 नगरीय निकाय में 14,684 पदों पर चुनाव होगा। 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे। बाकी पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा। पहले चरण में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन जमा होंगे। दूसरे चरण में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन जमा होंगे। पहले चरण में 20 अप्रैल को नाम वापसी होगी। दूसरे चरण में 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी।

गाजियाबाद नगर निगम के प्रभारी बने असीम अरुण
मेरठ नगर निगम के प्रभारी बने मंत्री धर्मपाल सिंह
सहारनपुर की योगेंद्र उपाध्याय,मोहित बेनीवाल को जिम्मेदारी
जितिन प्रसाद मुरादाबाद नगर निगम चुनाव के प्रभारी
मथुरा-वृंदावन नगर निगम की संदीप सिंह को जिम्मेदारी
संदीप सिंह, रजनीकांत माहेश्वरी को चुनाव की जिम्मेदारी
एके शर्मा,सुरेश तिवारी आगरा नगर निगम चुनाव प्रभारी
फिरोजाबाद नगर निगम के चुनाव प्रभारी बने अजीत सिंह पाल
अजीत सिंह पाल और गोपाल अंजान को चुनाव की जिम्मेदारी
BJP ने निकाय में चुनाव प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए.