Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में BJP संगठन में करेगी फेरबदल, भाजपा का प‍िछड़ों पर फोकस

लखनऊ: यूपी में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 80 में से सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्‍य तय क‍िया है। पार्टी ने इसकी तैयार‍ियं भी शुरु कर दी हैं। वहीं हाल ही में हुए एमएलसी इलेक्‍शन में म‍िली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं। भाजपा के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष चौधरी भूपेन्‍द्र स‍िंह की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी जल्‍द ही संगठन में खाली पदों को भरने के ल‍िए आंशिक संगठनात्मक पुनर्गठन से गुजरेगी।