Breaking अयोध्या उत्तर प्रदेश लखनऊ

Ayodhya : प्रधानमंत्री आज जनपद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह का करेंगे शुभारम्भ , मुख्यमंत्री भी आयोजन में होंगे सम्मिलित

लखनऊ (राजू ,स्टेट हेड ):प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज जनपद अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी सर्वप्रथम भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करंेगे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री जी श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे तथा नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे। प्रधानमंत्री जी राम जी पैड़ी पर आयोजित भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ करेंगे। तदोपरान्त वह नया घाट पर आयोजित ग्रीन एण्ड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री जी के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री जी राम कथा पार्क में शोभा यात्रा का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री जी प्रभु श्री राम, माता सीता व लक्ष्मण जी के स्वरूपों के अवतरण एवं भरत मिलाप कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे श्री राम दरबार के साथ श्री राम कथा पार्क आएंगे और श्रीराम व माता जानकी का पूजन-वंदन करेंगे।