चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह इसकी घोषणा करेंगे। कैप्टन शनिवार शाम या रविवार को दिल्ली जाकर इस संदर्भ में भाजपा नेताओं से बैठक कर सकते हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। इसके बाद भाजपा के साथ मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में पीएलसी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। यहां तक कि कैप्टन को भी हार का मुंह देखना पड़ा था।
