मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने वृदावन में आज ही दिन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मथुरा के वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हम करते हैं, वो भगवान श्रीकृष्ण जी सब जानते हैं। ‘परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम। उसके पीछे भगवान की ही वाणी है,भगवान का ही मंत्र है, उन्हीं का संदेश है, उन्हीं का उपदेश भी है।





