गौंडा

Gonda : फतेहपुर कोटहना में अध्यापकों एवं छात्र/छात्राओं तथा ग्रामीणों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

गोण्डा करनैलगंज (जिला संवाददाता प्रिंस कुमार):-देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लगभग एक वर्ष से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्थानीय स्तर से लेकर देश प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने और हर घर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है। इस देश व्यापी अभियान के तहत विकास खंड कर्नलगंज के ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना में शनिवार को प्रा०वि० फतेहपुर कोटहना प्रथम के अध्यापकों एवं छात्र/छात्राओं तथा ग्रामीणों द्वारा प्रधानाध्यापिका मिथिलेश सिंह की अगुवाई में विद्यालय से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तिरंगा रैली निकाली गई जो गांव के विभिन्न मजरों के मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, वंदे मातरम जैसे गगन भेदी नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह, गायत्री देवी शिक्षामित्र, करिश्मा शर्मा सहायक अध्यापिका, धर्मेंद्र वर्मा अध्यापक जूनियर हाईस्कूल, जनमेजय पंडित सहित काफी संख्या में ग्रामीण, छात्र, छात्राऐं शामिल हुए।