आज़मगढ़ : शुक्रवार को श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर में एक समारोह आयोजत कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क नेता चंद्रशेखर जी की 15 वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम के शुभारंभ में पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने चंद्रशेखर जी की मूर्ति पर बड़ी माला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और जब तक सूरज चांद रहेगा चंद्रशेखर जी का नाम रहेगा का जयकारा लगाया इस उद्घोष से पूरा परिषर गूंज उठा इसके पश्चात लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह नेअपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी के रास्ते पर चलकर ही भारत अपना पुराना गौरव हासिल कर सकता है। इसलिए देश के सभी दलों को चाहिए कि वह स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी के पथ पर ही चलने का सार्वजनिक रूप से संकल्प लें। उन्होंने कहा है कि इस रास्ते पर निरन्तर चलते रहना ही राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को वास्तविक श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि गत सात वर्षों से सूबे के लोकतन्त्र सेनानी चीन निर्मित सामग्री का बहिष्कार आंदोलन चला रहे हैं। इसका व्यापक असर पड़ा है। लोग अब स्वतः प्रयास करते दिखते हैं कि वह चीन निर्मित समान न लें। उन्होंने कहा है कि चीन
निर्मित सामग्री बहिष्कार आंदोलन को अब व्यापक रूप देने का समय आ गया है। इसे लेकर लोकतन्त्र सेनानियों को विचार करना चाहिए और अपने इस बहिष्कार आंदोलन के तहत सीधे सीधे विदेश निर्मित सभी सामानों के बहिष्कार का निर्णय लेना चाहिए।
लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि जब से देश में माननीय नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में माननीय योगी आदित्य नाथ की सरकारें आईं हैं, सरकारी महकमों में स्वदेशी का चलन बढ़ा है लेकिन यह काम केवल सरकार और सरकारी महकमों के वश का नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी लोग अपने अपने स्तर पर फैसला लें कि विदेश निर्मित सामानों का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि इसके लिए हम लोगों को राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की तर्ज पर सीधे जनता के बीच निकलना होगा और लोगों को समझाना होगा कि विदेशी सामानों को उपयोग अपने देश को कमजोर करने जैसा कार्य है ।उन्होंने कहा युवा तुर्क नेता चंद्रशेखर जी के संघर्षों भरे जीवन से प्रेरणा लेकर हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर देश हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक बृजेश कान्दू लालबहादुर सिंह लालू प्रमुख रमेश कनौजिया अशोक पांडे सुनील सिंह बल्लू सठियाव के प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह रामअवतार जायसवाल धर्मेंद्र प्रताप झब्लू सिंह गोमती यादव बंटी यादव केसरी सिंह उदय शंकर चौरसिया बंगाली यादव राणा प्रताप सिंह अंजनी सिंह शहजाद दिलीप मिश्रा विनोद सिंह पंकज पासवान श्री राम सिंह गुड्डू सिंह जमुआ विजय बहादुर सिंह विजय कुमार सिंह भक्कू शमशेर सिंह बबलू राम चंचल चौबे अतुल चौबे झब्बू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भी राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को श्रद्धासुमन अर्पित किया और विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह की अपील पर संकल्प लिया कि हम लोग विदेश निर्मित सामानों का उपयोग करने से बचने की हर सम्भव कोशिश करेंगें।
