गोंडा करनैलगंज (जिला संवाददाता प्रिंस कुमार): पहली बारिश ने तहसील रोड करनैलगंज की खोल दी सड़कों की हकीकतस बारिस भी नगर निवासियों की समस्या बढ़ा देती है। जल भराव के कारण सड़को पर चलना दूभर रहता है। मगर जिम्मेदार लोगों को शायद यह समस्या नजर नही आती। प्रकरण नगर कर्नलगंज से जुड़ा है, यहां तहसील रोड गड्ढे में तब्दील है। हल्की सी बारिस होते ही सड़क तालाब की शक्ल में तब्दील हो जाता है। सड़क पर पैदल चलना तो दूर बाइक व चौपहिया वाहन से भी सम्हल कर लोगों को निकलना पड़ता है। यहां यह लाइन सटीक बैठती है, सावधानी हटी दुर्घटना घटी। जल भराव के बाद इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नही रहता। यह नगर का इकलौता मार्ग नही है, जहां बारिस होने पर जलभराव होता है। यही स्थित नगर के कई सड़को की है। कारण यहां अधिकतर तालाबो की पटाई करके मकानों का निर्माण करा लिया गया है। जिससे जल निकासी बाधित है, आने वाले समय मे यह समस्या बिकराल रूप धारण कर सकती है।
