लखनऊ : बुधवार को उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ की अहम बैठक संपन्न हुई। जिसमे बैठक में प्रदेश से जुड़े खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान के लिए अहम फैसले लिए गए। बैठक में मोहसिन रजा सदस्य विधान परिषद को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ का अध्यक्ष चुना गया। सचिव के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट शशिकला यादव जी को चुना गया। संस्था में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बड़े खिलाड़ियों को जगह मिली , मुख्य पद पर कई बड़े चेहरे शामिल हुए ।
उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ के उपाध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर मुकेश अग्रवाल सचिव शशि कला यादव जी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पूर्व क्रिकेटर करण टंडन जी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील एडवोकेट मनीष कुमार त्रिपाठी होंगे लीगल एडवाइजर, शिवम यादव राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी संस्था में सदस्य के रूप में कार्य करेंगे तथा हरीश पाल सिंह भी होंगे सदस्य वही मुसी रजा जी संस्था के कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उत्तर प्रदेश में खेलों का स्तर कैसे ऊंचा हो इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई खिलाड़ियों का शोषण कैसे रोका जाए इस पर भी चर्चा हुई। प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं पारदर्शी ढंग से उन तक पहुंचे इस पर भी उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ की नजर रहेगी। यह संस्था खिलाड़ियों को न्याय एवं उनके उत्थान हेतु काम करेगी। खिलाड़ियों को कैसे बेहतर व्यवस्था दी जाए इस पर भी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सुझाव देगी।
उत्तर प्रदेश में खेलों का स्तर कैसे ऊंचा हो इस पर चर्चा हुई, खिलाड़ियों का शोषण कैसे रोका जाए इस पर भी निर्णय हुआ, खिलाड़ियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उन्हें पारदर्शी ढंग से उन तक पहुंचे इस पर भी खेल कल्याण संघ की नजर रहेगी। उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ “खेल माफियाओं” एवं भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेगी तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी कराएगी।यह संस्था विशेष रूप से दिव्यांग एवं प्रतिभावान आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को सहायता प्रदान कर उनके प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।





