फ़िरोज़ाबाद लखनऊ

Lucknow : विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न,निर्विरोध निर्वाचित हुए उम्मीदवार

लखनऊ : शनिवार को लखनऊ में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें विभांशु कुमार सिंह चंदेल केंद्रीय अध्यक्ष,हृदय परमार केंद्रीय उपाध्यक्ष, जयप्रकाश यादव केंद्रीय कोषाध्यक्ष और अनिल कुमार राठौर केंद्रीय महामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह चंदेल ने कहा किसी भी तकनीकी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा अति शीघ्र उच्च प्रबंधन से मुलाकात कर तकनीकी संवर्ग की समस्याओं के निस्तारण हेतु वार्ता की जाएगी