Breaking मथुरा

Mathura : यूपी सीएम का मथुरा दौरे का दूसरा दिन ,सीएम ने ठाकुर जी के किये दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के साथ की। मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर पहुंचे। यहां ठाकुर केशवदेव महाराज के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह और योगमाया मंदिर में दर्शन किए। यहां से भागवत भवन में पहुंचे। यहां सेवायतों ने मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को सेवायत ने उनको भगवान का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनको भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रहे। इसके बाद प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बतौर अध्यक्ष शामिल होने के लिए रसखान की समाधि स्थल रवाना हो गए।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से मुख्यमंत्री का काफिला गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हुआ। रसखान समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है। मुख्यमंत्री परिसर का भ्रमण करने के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा होगी।