Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधानभवन में क‍िया ई-विधान प्रणाली का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश में विधानमंडल की कार्यवाही आज से पेपरलेस होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस कार्य को भी मिशन के रूप में लिया और इस बार विधानमंडल का बजट सत्र ई-विधान प्रणाली से होगा। आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विधान भवन पहुंच ई-विधान प्रणाली का उद्घाटन क‍िया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद रहे।

उन्‍होंने ई-विधान प्रणाली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम में विधानसभा सदस्यों से कहा कि विधानमंडल का मूल काम कानून बनाना है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कानून बनाने में विधानमंडल सदनों में चर्चा और संवाद में कमी आ रही है। उन्होंने विधानसभा सदस्यों को सलाह दी कि कानून बनाते समय सदन में व्यापक चर्चा और संवाद तो करें ही लेकिन इससे पहले जनता से भी व्यापक और विस्तृत संवाद करें। जितना सार्थक संवाद होगा, सरकार को भी उतनी मदद मिलेगी और जनता का भी कल्याण होगा।

ओम बिरला शुक्रवार को 18वीं विधानसभा के सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम और ई – विधान व्यवस्था के शुभारंभ समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई की नारेबाजी, हंगामे के कारण सदनों की गरिमा दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। कहा कि सदनों की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी सदस्यों पर है। सदस्यों के आचरण, व्यवहार के आधार पर सदन की गरिमा और मर्यादा तय होती है। देश के बड़े नेता विधान मंडलों से निकले हैं और वे तर्कों के जरिये ही अपनी बात रखते हैं