नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के इस भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं घायलों दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। वहीं इस आग में 29 लोग लापता है और इनमें 24 महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। फिलहाल, उनकी तलाश की जा रही है।



