राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड करने वाले देश भर के14 लाख एवं प्रदेश के डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी अब उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) एवं प्रदेश सरकार की शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे। एनसीटीई ने डीएलएड करने वालों को टीईटी […]
Month: January 2021
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और घने कोहरे का अलर्ट
लखनऊ. यूपी में जनवरी में मौसम कभी बहुत ठंडा तो कभी बहुुुुत ही गरम हो रहा है। मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन से जनता और मौसम विभाग हैरान है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई […]
मथुराः श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जज ने फैसला सुरक्षित रखा, मस्जिद हटाने की मांग याचिका में श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के बीच 1968 में हुए समझौते को अवैध करार देते हुए उसे रद्द किए जाने की मांग की गई है. मस्जिद को हटाकर पूरी 13.37 एकड़ जमीन श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को देने की मांग की गई है.
मथुरा के जिला और सत्र न्यायालय ने गुरुवार को मंदिर के पास से मस्जिद को हटाने की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. श्री कृष्ण विराजमान की याचिका पर यह सुनवाई हुई थी. श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले में गुरुवार को जिला जज के न्यायालय में सुनवाई के दौरान वादी प्रतिवादी पक्ष […]
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रदेश के हर जनपद में युवा घेरा कार्यक्रम के रूप में मनाने का आव्हान किया है। स्वामी विवेकानंद ऐसे संत थे जिन्होंने अध्यात्म को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा था। उनके राष्ट्रवाद में गरीबों, वंचितों के प्रति त्याग, सेवा और समर्पण को प्राथमिकता थी उन्होंने विश्व को भारतीय ज्ञान, संस्कृति एवं गौरव का बोध कराया।
अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर घेरा बनाकर युवाओं से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा होगी। इन चर्चाओं पर छात्रों-नौजवानों की सक्रिय भागीदारी होगी। हर जनपद में समाजवादी पार्टी छात्रों-नौजवानों से सम्बंधित मुद्दों पर सार्वजनिक परिचर्चा और संगोष्ठियों का आयोजन करेगी। समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी युवा घेरा […]
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या, विधायक हत्याकांड में थे मुख्य गवाह
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कठौता चौराहे के पास ताबड़तोड़ फायरिंग में मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर की हत्या कर दी गई। घटना के दौरान उनके साथी मोहर सिंह भी घायल हो गए हैं। उनके पैर में गोली लगी है। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती […]

