Breaking उत्तर प्रदेश बागपत राज्य

बागपत कृषि सुधार कानून के विरोध में आरएलडी कार्यकर्ताओ ने हाईवे पर लगाया जाम

कृषि सुधार कानून के विरोध में आज आरएलडी कार्यकर्ताओं ने बागपत कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। पहले तो कलेक्ट्रेट में आरएलडी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और उसके बाद नेशनल हाईवे 709b को जाम कर धरना दिया।आरएलडी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार से कृषि […]

Breaking फ़िरोज़ाबाद

फ़िरोज़ाबाद.खेत में किसान की गोली मार कर हत्या के आरोपियों तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक हत्या आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, हत्यारोपियों के कब्जे से दो अबैध देशी पिस्टल भी बरामद, 28 नवम्बर को दिन दहाड़े ग्राम पंचायत जमीन पर कब्जे को लेकर हुई थी हत्या, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने दी मामले की जानकारी, थाना एका के देवा गाँव का था मामला।

Breaking सुल्तानपुर

सुल्तानपुर.पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, तत्पश्चात सांसद मेनका गाँधी पहुंचीं दोस्तपुर धान क्रय केन्द्र, धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण के दौरान किसानों के धान न खरीदने की शिकायत पर इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह को दी चेतावनी। कहा अगर एक भी किसान की शिकायत मिली तो भिजवा दूँगी जेल।

Breaking दिल्ली बागपत सहारनपुर

बागपत पहुँची कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन की चिंगारी.सड़कों पर उतरे सैकड़ो की संख्या में आरएलडी कार्यकर्ता.NH 709 B दिल्ली-सहारनपुर पर लगाया जाम.जमकर सरकार विरोधी कर रहे नारेबाज़ी.सडको पर लगा लम्बा जाम.बागपत जनपद में शुरू हुआ प्रदर्शन

Breaking सहारनपुर

सहारनपुर आपसी गुटबाजी के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई! उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजवी (नकुड़) के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सहित 3 शिक्षकों राजकुमार गुप्ता,पूजा तोमर,व रीना सैनी को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित। पिछले कुछ दिनों से इन सभी शिक्षकों में चल रही थी आपस में जबरदस्त कलह। इन चारों निलंबित शिक्षकों की जांच के लिए अलग-अलग खंड के शिक्षा अधिकारियों को दिए गए बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा आदेश

Breaking बुलंदशहर

-बुलंदशहर: खानपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंतर्गत दूसरी बार गोकशी की वारदात से लोगों में भारी रोष।

हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस पर लगाया गोकशों से मिलीभगत कर गोकशी कराने का आरोप। 5 दिन पहले भी इसी इलाक़े में हुई थी गोकशी की वारदात, पुलिस ने गोमांस बेचने जा रहे तीन गोकशों को गिरफ़्तार कर भेजा था जेल। एक सप्ताह के अंतर्गत गोकशी की दूसरी वारदात से लोगों में भारी रोष, खानपुर के […]

Breaking आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा के रहने वाले SI नकुल सिंह के खिलाफ गभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज बुलंदशहर के रहने वाले आकाश अग्रवाल ने दर्ज कराया मुकदमा उधार के 10 लाख रुपये मांगने पर SI नकुल सिंह ने की थी पीड़ित के साथ मारपीट ज़बरदस्ती शराब पिलाने और पीड़ित की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप SSP बबलू कुमार ने सौंपी थी इस मामले में CO लोहामंडी को जांच जांच में तथ्य सही पाए जाने पर थाना शाहगंज में हुआ मुकदमा दर्ज आरोपी पुलिसकर्मी वर्तमान में है थाना भरथना, इटावा में GRP में तैनात

Breaking उत्तर प्रदेश गाज़ियाबाद राज्य लखनऊ

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में यूपी के सीएम ने रचा इतिहास उत्तर भारत से पहला म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने वाला निकाय बना लखनऊ नगर निगम सीएम योगी ने जारी किया लखनऊ नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद के म्युनिसिपल बॉण्ड जल्द:योगी

मुंबई 02 दिसंबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड की बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टिंग हो गई। उत्तर भारत के किसी नगर निगम द्वारा पहली बार किए गए इस प्रयास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नए युग की शुरुआत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी के लिहाज देश […]

Breaking उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 2 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से राज्य मुख्यालय पर होगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, सत्या कुमार, संजीव चैरसिया, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल , व प्रदेश सह संगठन महामंत्री सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मलित होंगे। प्रदेश प्रभारी पार्टी कार्यालय पर आयोजित अन्य संगठनात्मक बैठकों में भी सम्मलित होंगे

Breaking उत्तर प्रदेश गोरखपुर राज्य लखनऊ

कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन हुई जारी नियंत्रण ना होने पर आकलन करने के बाद लग सकता है रात्रि कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन में शासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्थिति का आकलन करते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया गया है। जिसका फैसला स्थानीय प्रशासन लेगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए धारा […]