दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास को बड़ा झटका दिया है। सबकी उम्मीदें थी कि इसबार सरकार आयकर टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं शिक्षा, हेल्थ, किसान और टैक्स पर वित्त मंत्री ने क्या-क्या ऐलान किया है।
आम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
चमड़े के सामान सस्ता होंगे। कपड़ा भी सस्ता होगा। मोबाइल चार्जर, मोबाइल लेंसेस होगा सस्ता। इसके अलावा खेती का सामान सस्ता होगा। पॉलिश्ड हीरा सस्ता होगा।
क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आमदनी पर अब 30% टैक्स लगेगा। इसके अलावा वर्चुअल करेंसी पर 1% TDS भी लगेगा।
एनपीएस में अब 10% की जगह 14% योगदान होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS योजना में टैक्स छूट का दायरा बढ़ा। नया टैक्स रिफॉर्म लाने की योजना। कर्मचारियों के पेंशन पर भी टैक्स छूट। NPS में केंद्र और राज्य का योगदान अब 14% होगा।
कारपोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करने का प्रस्ताव। साथ ही सरचार्ज को 12 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी करने का प्रस्ताव। सहकारी संस्थाओं के बढ़ावा देने के लिए ये प्रस्ताव।
रिजर्व बैंक डिजिटल रुपया 2022-23 में लागू करेगा। बिटकॉइन से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम। ग्रीन बॉन्ड के जरिए पैसे जुटाए जाएंगे। ब्लैक चेन तकनीक पर डिजिटल करेंसी जारी की जाएगी। निजी निवेश को प्रेरित करके लिए सरकार कदम उठाएगी। कोरोना महामारी के बाद इकॉनमी सुधरी है।
रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान के बजट को 25 फीसदी आर एंड डी के लिए रखा गया है। डीआरडीओ और अन्य संस्थाएं तकनीक को विकसित कर सकती हैं। ये तमाम वे क्षेत्र हैं जहां भारतीय उद्योगों को और ज्यादा दक्ष बनाया जा सकता है। रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान के लिए स्टार्टअप को मौका दिया जाएगा। डिफेंस सेक्टर में 65 फीसदी स्वदेसी तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा।
सेज SEZ की जगह नया कानून लिया जाएगा। सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए 19,500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। राज्यों को बिना ब्याज के 50 साल के लिए कर्ज दिया जाएगा। राज्यों की मदद के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
वित्त मंत्री ने कहा कि ई-पासपोर्ट की सुविधा शुरू की जाएगी। 2022-23 में चिप वाले पासपोर्ट दिए जाएंगे। 2022 से 5जी सर्विस को शुरू किया जाएगा। 59 स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी इसके बाद निजी फर्म 2022-23 में 5जी सर्विस शुरू करेंगे।
पीएम आवास योजना 2022-23 में 80 लाख घरों को लोगों को मुहैया कराया जाएगा। 48 हजार करोड़ रुपये इसके लिए आवंटित किए गए हैं।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों जो पिछड़े इलाके और पिछड़े वर्ग से संबंध रखते हैं उनको पीएम ई विद्या योजना के तहत एक चैनल एक क्लास 12 से 200 टीवी चैनल तक बढ़ावा जाएगा। कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा दी जाएगी।
पीपीपी मॉडल के जरिए चार जगहों पर 2022-23 के दौरान रेलवे नए उत्पादों को एक से दूसरे जगह पर पहुंचाया जा सके इसका काम किया जाएगा। 60 लाख नई नौकरियां देने का वादा। 400 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। अगले 3 सालों के दौरान इन वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि एलआईसी का आईपीओ जल्द लाया जाएगा। पीएम गतिशक्ति के जरिए राजमार्ग नेटवर्क और बढ़ाया जाएगा। 25 हजार किलोमीटर सड़क को और बनाया जाएगा। बजट से युवा, किसानों और महिलाओं को फायदा होगा। सामानों को जल्द से जल्द एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने को तेज किया जाएगा। 100 साल के लिए ढांचागत सुविधा बढ़ाने की कोशिश होगी।




