Breaking दिल्ली देश – विदेश नई दिल्ली

Budget 2022 : संसद के बजट सत्र का आज से होगा आगाज

दिल्ली: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सेंट्रल हाल में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के दोनों सदनों को संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को साल 2022-20 का बजट पेश करेंगी। सचिवालय के अनुसार, निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश करेंगी। बुधवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। इसके लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे।