सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा 99 आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को टिकट देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। इसे लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी बहुत तल्ख हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को तमंचावादी कहने पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी… अब तक आपराधिक छवि के 99 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है! 





