Breaking उत्तर प्रदेश बागपत राज्य

बागपत कृषि सुधार कानून के विरोध में आरएलडी कार्यकर्ताओ ने हाईवे पर लगाया जाम

कृषि सुधार कानून के विरोध में आज आरएलडी कार्यकर्ताओं ने बागपत कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। पहले तो कलेक्ट्रेट में आरएलडी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और उसके बाद नेशनल हाईवे 709b को जाम कर धरना दिया।आरएलडी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार से कृषि सुधार कानून में संशोधन करने की मांग उठाई है। कृषि कानून के विरोध में घण्टो तक रालोद कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम रखा जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।कलेक्ट्रेट के बाहर जाम के कारण दोनों और हाईवे पर लंबी-लंबी वाहनों की लाइन लग गई ।

दरअसल आरएलडी ने कृषि सुधार कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना समर्थन दे दिया है।जिसके बाद आज आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नोएडा बॉर्डर पर पहुंचे। वहीं बागपत में भी आरएलडी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया ।इस दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए और अपनी मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 709b जाम कर दिया। फिलहाल आरएलडी कार्यकर्ता नेशनल हाईवे 709b जाम कर धरने पर बैठे हैं और पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।