Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

“राज्यसभा के सभी सांसद निर्विरोध निर्वाचित हुए.. भाजपा के सभी आठ और सपा के दोनों सांसद निर्विरोध चुने गए..”

राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में थे।8 भाजपा के और 2 सपा के.. हालांकि, भाजपा ने 9 पर्चे खरीदकर और सपा ने तीसरे कैंडिडेट का सुर्रा छोड़कर चुनाव में रोमांच पैदा कर दिया था। लेकिन न भाजपा ने 9वाँ पर्चा दाखिल किया न ही सपा ने तीसरे कैंडिडेट की घोषणा की.. ऐसे में सभी घोषित नामों पर बिना चुनाव के मोहर लगना तय हो गया था।
पर्चों की स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद सभी को निर्विरोध निर्वाचित करने की घोषणा कर दी गई।आज समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को विधानसभा में प्रमाणपत्र सौंपा गया.. उधर, भारतीय जनता पार्टी के धर्मपाल सिंह, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, गोपी पांडे, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, राम प्रताप सिंह और श्रुति गंगवार को प्रमाणपत्र सौंपा गया.