नई दिल्ली ( राजू ,स्टेट हेड ): भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने संगठनात्मक नियुक्तियों और जिम्मेदारियों में बदलाव को लेकर आधिकारिक सूची जारी की है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी के बाद ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से जारी परिपत्र में राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन), संगठकों, प्रदेश महामंत्रियों (संगठन) और प्रदेश सह महामंत्रियों (संगठन) को अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
पार्टी के राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनका केंद्र मुंबई रहेगा. वहीं, राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार दिया गया है. उनका केंद्र भुवनेश्वर निर्धारित किया गया है. संगठक वी. सतीश को एससी/एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र दिल्ली रहेगा. वहीं, संगठक नागेंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनका केंद्र भी दिल्ली रहेगा.
प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र मुंबई रहेगा. प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र में जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी भी दी गई है. उनका केंद्र नागपुर रहेगा.


जारी सूची के अनुसार, मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र हैदराबाद रहेगा. दशरथ को तेलंगाना का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र वारंगल रहेगा. रवींद्र राजू को असम, त्रिपुरा और कार्यालय निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र गुवाहाटी रहेगा. बिहार में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी तय की गई है. भीखूभाई दलसानिया को बिहार का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र पटना रहेगा. पवन साई को झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है और उनका केंद्र रांची रहेगा.
सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र शिमला रहेगा. रत्नाकर को गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र अहमदाबाद रहेगा. अरुण बिन्नाडी को गुजरात का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र राजकोट रहेगा.
फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र देहरादून रहेगा. पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र दिल्ली रहेगा. कर्मवीर को छत्तीसगढ़ और चन्द्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. इनके केंद्र रायपुर और भोपाल रहेंगे. मानस मोहंती को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा. मंत्री श्रीनिवासुलु को पंजाब और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनका केंद्र चंडीगढ़ रहेगा. धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र लखनऊ रहेगा. अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है और उनका केंद्र कोलकाता रहेगा.
भाजपा की सूची में संगठकों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं. अभय गिरी को ब्रज क्षेत्र का संगठक बनाया गया है. उनका केंद्र आगरा रहेगा. अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र पूर्णिया रहेगा. भाजपा केंद्रीय कार्यालय के अनुसार, संगठनात्मक नियुक्तियों से जुड़ी ये सभी जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.





