Breaking उत्तर प्रदेश नई दिल्ली लखनऊ

लखनऊ में 3 और 4 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष करेंगे बैठक..

लखनऊ में 3 और 4 जुलाई को भाजपा की बड़ी बैठक।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष करेंगे बैठक

बैठक में यूपी विधानसभा की बनेगी रणनीति

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में भी बढ़ सकती है यूपी की भागीदारी

प्रदेश संगठन बनने के बाद अब राष्ट्रीय इकाई में दावेदारों को लेकर चर्चा तेज

बैठक में राष्ट्रीय टीम में पदाधिकारी बनने वाले यूपी के चेहरों पर लगेगी मुहर

संगठन से लेकर केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार तक यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की तैयारी

नितिन नबीन की टीम में यूपी से बनाए जा सकते हैं दो महामंत्री और तीन उपाध्यक्ष समेत 10 पदाधिकारी

वर्तमान में राष्ट्रीय टीम में यूपी से राधा मोहन दास अग्रवाल और अरुण सिंह महामंत्री हैं जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, पूर्व सांसद रेखा वर्मा और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर उपाध्यक्ष हैं

राज्यसभा सदस्य सुरेंद्रनगर राष्ट्रीय मंत्री और राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष हैं

राधा मोहन अग्रवाल, अरुण सिंह और लक्ष्मीकांत वाजपेई की जगह नई उम्र के कार्यकर्ताओं को मिल सकता है मौका

यूपी से पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्या, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, श्रीकांत शर्मा, एमएलसी अश्वनी त्यागी, अशोक कटारिया, गोविंद नारायण शुक्ला और संतोष सिंह का नाम चर्चा में।