Breaking उत्तर प्रदेश नई दिल्ली

New Delhi : IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या…..

नई दिल्ली ( DNM NETWORK): दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पाया गया है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म को भी अंजाम दिया गया है। हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर लड़की की हत्या की है। परिजनों को इस वारदात के पीछे एक घरेलू सहायक के होने का अंदेशा जताया है। आरोप है कि उसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।