Breaking उत्तर प्रदेश कानपुर देहात

Kanpur dehat : कर्ज-सांड के हमले से घायल किसान ने पीएम व सीएम के नाम सुसाइड नोट लिखकर दी जान

कानपुर देहात में एक किसान ने पीएम व सीएम के नाम सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। सुसाइड नोट में बैंक का कर्ज होने, खेत गिरवी रखने, सांड़ के हमले में घायल होने के बाद से दर्द से परेशान होने का जिक्र किया गया है। घटना मंगलपुर कस्बे की है। किसान का नाम चंद्रपाल था। उसकी उम्र 76 साल थी। किसान का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर रविवार दोपहर 12 बजे एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। उसके कपड़ों की तलाशी ली। पुलिस को किसान के कुर्ते की जेब से एक लेटर मिला। जिस पर पीएम और सीएम का नाम लिखा हुआ है। किसान ने अपना सारा दुख उस लेटर पर लिखा हुआ है। चंद्रपाल की दो बेटी और 1 बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। चंद्रपाल के बेटे के भी दो बेटियां हैं। जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। अपनी छोटी पोती की शादी के लिए चंद्रपाल ने बड़ौदा ग्रामीण बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड से दो महीने पहले ही 3.60 लाख का कर्ज लिया था। लेकिन कर्ज चुका नहीं पा रहे थे। चंद्रपाल के पास 6 बीघे खेत है। बारिश होने से पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। जिससे वो बहुत परेशान थे। एक माह पहले खेत पर काम करते समय सांड़ ने हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गए थे। इलाज के बाद कुछ सही हुए थे, लेकिन चलने पर दर्द होता था। वहीं, एक बीघा खेत 60 हजार रुपए में एक ग्रामीण को गिरवी दिया था। इन सभी चीजों से किसान चंद्रपाल परेशान रहते थे