लखनऊ

Lucknow : यूपी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के पर विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने दी बधाई

लखनऊ ( अमित श्रीवास्तव ,संवाददाता ) : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम के अध्यक्ष एम देवराज का तबादला होने के बाद  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आशीष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। गोयल के पद भार ग्रहण के बाद विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश की तरफ से  समस्त संघ सदस्यों की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।संघ सदस्यों की तरफ से यह आशा एवं विश्वास जताया कि कुशलतापूर्वक संघ सदस्यों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए ऊर्जा निगमों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे एवं उत्तर प्रदेश आपके नेतृत्व में ऊर्जा के क्षेत्र में शिखर पर पहुंचेगा। यह अवगत कराया गया कि विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश में तकनीशियन, विभागीय श्रमिक, विभागीय कुशल श्रमिक एवं प्रोन्नत अवर अभियंताओं का एक मात्र कैडर संघ है, जिसके संघ सदस्य पूर्ण एकता एवं सौहार्द के साथ विभागीय हित में पूरे उत्तर प्रदेश में अपना योगदान दे रहे है।स्वागत अभिनन्दन हेतु केन्द्रीय पदाधिकारी संरक्षक रामप्रताप सिंह जी,कमल कश्यप ,अध्यक्ष  विभांशु कुमार सिंह, महामंत्री अनिल कुमार राठौर , उपाध्यक्ष  राम नयन यादव ,लखनऊ जिला के संरक्षक  मुकेश यादव अध्यक्ष  राम सिंह जी, उपाध्यक्ष  अंशुमान यादव,मऊ संघ सदस्य  विजय कुमार यादव जी उपस्थित थे।