Breaking सहारनपुर

सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राशन किट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर करीब 1;40 बजे करीब सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर से वह चिलकाना पहुंचे। जहां बाढ़ पीड़ितों को राशन किट बांटी। पीड़ितों का हालचाल जाना। इसके बाद पुलिस लाइंस आ गए। यहां जेवी जैन डिग्री कालेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी डाक्टर दिनेश चंद्र एसएसपी विपिन तारा और अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी पुलिस लाइन में मौजूद हैं।